गुल अहमद नूरानी को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुजरात प्रदेश कमेटी का प्रदेश महासचिव बनाया गया।




पत्रकारों की रक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सदैव तत्पर - गुल अहमद नूरानी 

सूरत, गुजरात। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला की सहमति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने सूरत, गुजरात निवासी, हिन्दुस्तान की एकता गुजराती दैनिक, अटल संदेश गुजराती साप्ताहिक एवं सूरत विकास न्यूज गुजराती साप्ताहिक समाचारपत्र के प्रधान सम्पादक - गुल अहमद नूरानी को गुजरात प्रदेश कमेटी का प्रदेश महासचिव बनाया है और आशा व्यक्त की है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में गांव से लेकर शहर तक के पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत् संघर्षशील रहेंगे। गुजरात के विभिन्न जिलों एवं मंडलो में पत्रकार को जोड़ कर कमेटी को मजबूत करने में प्रदेश अध्यक्ष का सहयोग करेंगे। 
गुल अहमद नूरानी ने कहा कि चौथे स्तंभ की रक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सदैव तत्पर है।
गुल अहमद नूरानी को गुजरात का प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर मोहम्मद परवेज़, सतेन्द्र मिश्रा, गिरिराज सिंह, डाॅ. दयानंद भारती, सलमान अहमद एवं मोहम्मद एजाजुल हक़, सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट, रंजीत सम्राट (बिहार प्रदेश अध्यक्ष), असलम कुरैशी (प्रदेश अध्यक्ष, मराठवाडा), शेख सालेह (प्रदेश अध्यक्ष आन्ध्रा प्रदेश), मंजूर अहमद पख्तून (प्रदेश अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर), जलील टी. ए. (प्रदेश अध्यक्ष केरला), हेमंत शर्मा (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आसाम), साकिब अनवर (प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश), सैय्यद जाकिर हुसैन (प्रदेश अध्यक्ष विदर्भ), देवाशीष चटर्जी (प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल), मजहर इकबाल (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़), सुरेन्द्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल), प्रमोद पासवान (प्रदेश अध्यक्ष झारखंड), मो. सुल्तान अख्तर, नसीम रब्बानी, के. एम. राज, हाशिम रिजवी, सनोबर खान, राजकुमार यादव, विजय मद्देशिया, पंकज झा, अवनीश त्रिपाठी, राजन राम त्रिपाठी, मोहन राव, नवेद आलम आदि पत्रकार गण ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकारों के सम्मान में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उतरी मैदान में।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जामताड़ा जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों के विषय में विधानसभा में आवाज़ उठाने के लिए विधायक को दिया मुबारकबाद।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ।