इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ।

पत्रकारों ने स्वयं एवं जन सहयोग से बाढ़ पीडितों में बांटा राहत सामग्री। 
बलिया, बेगूसराय, बिहार।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय के पदाधिकारीयो ने बलिया के दियारा क्षेत्र में आई बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ। इसके तहत इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय के द्वारा स्वंय एवं जन सहयोग से सनहा गोरगामा बांध पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।  इस संबंध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बलिया अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए सहकारिता बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष कमल किशोर सिंह जी का विशेष योगदान रहा। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा गुड़ एवं बिस्किट का वितरित किया।
इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फरोग उर रहमान, अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, कृष्णनंदन सिंह, कृष्ण कुमार राय, श्याम नाथ झा, अनिकेत कुमार समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकारों के सम्मान में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उतरी मैदान में।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जामताड़ा जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों के विषय में विधानसभा में आवाज़ उठाने के लिए विधायक को दिया मुबारकबाद।