इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन परतूर, जालना महाराष्ट्र का तहसील अध्यक्ष इमरान कुरैशी को मनोनीत किया गया।


जालना,महाराष्ट्र।


इंडियन  जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सेराज अहमद  कुरैशी तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सतीश मधुकरराव महामुनी की सहमति पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जालना जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी ने  पत्रकार, मराठवाडा केसरी मराठी दैनिक तथा आवाज महाराष्ट्र वेब न्यूज के तहसील पत्रकार इमरान कुरैशी को महाराष्ट्र के जालना जिले की परतूर तहसील अध्यक्ष पर पर मनोनीत किया और आशा व्यक्त की है कि श्री इमरान कुरैशी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में ग्रामीण से लेकर शहर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ कर मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर सदैव तत्पर रहेंगे। 
श्री इमरान कुरैशी के परतूर तहसील अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर तरंग कांबले (हॅलो रिपोर्टर), नजीर कुरैशी (लोकमत), शाहादेव मोरे (शासन आपल्या दारी), रामेश्वर उबाले (आत्ताच एक्सप्रेस), चंद्रकांत हकदार (हॅलो रिपोर्टर), मुनीर खान पठाण (पोलीस नवरंग), आर्या कांबले (शासन आपल्या दारी), सुधाकर जाधव (MKN मराठी), सय्यद वाजेद (राज्यवार्ता), सय्यद अकबर (दिव्यमराठी) आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए  शुभकामनाएं दीं तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकारों के सम्मान में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उतरी मैदान में।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जामताड़ा जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों के विषय में विधानसभा में आवाज़ उठाने के लिए विधायक को दिया मुबारकबाद।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ।