पत्रकारों के सम्मान में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उतरी मैदान में।
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश। पुलिस द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर नगर इकाई के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री,चेयरमैन - भारतीय प्रेस परिषद,अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र संघ (भारत)के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर नगर इकाई ने ज्ञापन द्वारा उपरोक्त लोगों से लोकतंत्र की हो रही हत्या में हस्तक्षेप करने की मांग की। संगठन द्वारा ज्ञापन में डीजीपी उत्तर प्रदेश के आदेश पत्रक संख्या डीजी-आठ-140 (25)2017-19 दिनांक 15 नवंबर 2019 का शत प्रतिशत अनुपालन की मांग की। जिसमें डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा कहा गया है कि पत्रकारों और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत आने पर राजपत्रित अधिकारी से जांच करा कर ही मुकदमा दर्ज किया जाए।, पत्रकारों को फर्जी मुकदमे में ना फसाया जाए परन्तु कानपुर पुलिस बिना जांच किये पत्रकारों पर मुक़द्दमा लिख देती उसके बाद पत्रकारों का उत्पीड़न कर लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ...