गीता ग्लोरी अवार्ड से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी को किया गया सम्मानित।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। धराधाम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित ऑनलाइन गीता ग्लोरी अवार्ड एवं गीता भूषण सम्मान समारोह में दर्जनो देश विदेश की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को गीता ग्लोरी अवार्ड एवं गीता भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय ने कहा कि देश विदेश में अपने अपनी विशिष्ट विधाओं से आम जन को लाभ पहुँचाने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित कर धराधाम इंटरनेशनल परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समाज के प्रति सार्थक सोच रखने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाना सुखद है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी को स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के लिए गीता ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया। श्री सेराज अहमद कुरैशी को गीता ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर मोहम्मद परवेज़, सतेन्द्र मिश्रा, गिरिराज सिंह, डाॅ. दयानंद भारती, सलमान अहमद एवं मोहम्मद एजाजुल हक़, सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट, रंजीत सम्राट (बिहार प्रदेश अध्यक्ष), असलम कुरैशी (प्रदेश अध्यक्ष, मराठवाडा), शेख सालेह (प्रदेश अध्यक्ष आन्ध्रा प्रदेश), मंजूर अहमद पख्तून (प्र...