नासिर हुसैन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गये।
नासिर हुसैन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गये। आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल गिरिराज सिंह संस्तुति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने जनाब नासिर हुसैन जिला संवाददाता आजमगढ़, देवव्रत हिन्दी दैनिक एवं इंडिया न्यूज 28 को आजमगढ़, उत्तर प्रदेश का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। और आशा व्यक्त की है कि जनाब नासिर हुसैन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को गांव से लेकर शहर के पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ कर मजबूत करेंगे। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सतत् संघर्षशील रहेंगे। एक महीने के अंदर सभी तहसील और जिला कमेटी की लिस्ट राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय को प्रेषित करेंगे। जनाब नासिर हुसैन को आजमगढ़ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल गिरिराज सिंह, प्रदेश महासचिव सलमान अहमद सिद्दीकी, विजय मद्देशिया, हाशिम रिजवी, अवनीश त्रिपाठी, विजय मोदनवाल, राजन राम त्रिपाठी, नवेद आलम,अब्दुल अजीज, डाॅ. महमूद हमराही, मोहन राव, सुनील सि...